Wednesday, September 8, 2010

मरने के बाद 6 लोगों को दिया जा सकता है जीवन।

कहा जाता है कि जब तक हमारे शरीर में जान है, तब तक तो यह शरीर लाख का है, लेकि मरने के बाद मिट्टी। पर विज्ञान ने इस मनुष्य की इस धारणा को बदल दिया है। अब मरने के बाद भी व्यक्ति एक नहीं 6-6 लोगों को नया जीवन दे सकता है।

जिस व्यक्ति का मस्तिष्क मृत हो जाता है, उस व्यक्ति को मरा हुआ माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद उसके शरीर के कई अंग दान देने योग्य रहते हैं। उसके परिवार के लोग यदि तैयार हो जाए, तो वे उसे दिल, फेफडे, किडन, पैंक्रियाज, दिल और छोटी आंतों को दान कर कई लोगो का जीवन बचा सकते है। हालांकि अपने देश में अभी सिर्फ दिल और लीवन के प्रत्यारोपण की सुविधा है, लेकिन पाश्चात्य देशों में उपरेाक्त ६ चीजें दान में दी जा सकती हैं और ६ लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

इसलिए यदि हमारे समाज में लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाए तो समाज के ऐसे अनेक जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। इस दिशा में यदि युवा लोग आगे आएं तो समाज की सेाच को बदला जा सकता है।